COMPLETE NCERT QUESTION ANSWER

तताँरा-वामीरो कथा Class 10 Hindi Question Answer

Class 10 Hindi Sparsh Chapter – तताँरा-वामीरो कथा के मौखिक प्रश्न, लिखित प्रश्न, आशय, भाषा अध्ययन और परीक्षा उपयोगी उत्तर

Quick Summary: “तताँरा–वामीरो कथा” कक्षा 10 हिंदी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पाठ है, जिसमें लोककथा, प्रेम, त्याग, समाज की रूढ़िवादी परंपराएँ और परिवर्तन का गहरा संदेश समाहित है। इस लेख में आपको NCERT प्रश्नों के उत्तर, भाषा अध्ययन, मुहावरे, विलोम, पर्यायवाची और परीक्षा उपयोगी FAQs एक ही स्थान पर मिलेंगे।

क्या आपने तताँरा-वामीरो की कहानी पढ़ी? आप उसके प्रश्नोत्तर ढूँढ रहे हैं या यूँ कहूँ कि NCERT प्रश्नों का उत्तर खोज रहे हैं? यहाँ आपको सब मिलेगा। बस इरादे हों मज़बूत, तो मंज़िल दूर नहीं मेरे यारों...

👉Also see:  तताँरा-वामीरो कथा का सारांश, व्याख्या और मुहावरे पढ़ें ।

01 प्रश्न-अभ्यास मौखिक

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए –

तताँरा-वामीरो कथा (लीलाधर मंडलोई)


1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?

उत्तर:- तताँरा-वामीरो एक लोक कथा है। यह देश के उन द्वीपों की कथा है जो आज लिटिल अंदमान और कार-निकोबार नाम से जाने जाते हैं। निकोबारियों का मानना है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे।

2. वमीरो अपना गाना क्यों भूल गई?

उत्तर:- वामीरो सागर के किनारे गा रही थी। अचानक समुद्र की ऊँची लहर ने उसे भिगो दिया, इसी हड़बडाहट में वह गाना भूल गई।

3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?

उत्तर:- तताँरा वामीरो के रूप और मधुर आवाज़ से सम्मोहित हो गया था। गाँव की रीति की परवाह किए बिना उसने अगले दिन फिर लपाती गाँव की उसी समुद्री चट्टान पर आने की याचना की।

4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?

उत्तर:- तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि विवाह के लिए लड़का-लड़की का एक ही गाँव का होना आवश्यक था।

5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया?

उत्तर:- क्रोध में तताँरा ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर उसकी तलवार को धरती में घोप दिया और उसकी सारी शक्ति लगाकर खींचने लगा जिससे धरती में दरार पड़ गई और वह दो टुकड़ों में बँट गई।

Also see: साखी - कबीरदास पाठ -1 | सारांश, भावार्थ और प्रश्नोत्तर 
Also see: बड़े भाई साहब | NCERT Full Notes

02 प्रश्न-अभ्यास लिखित

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए –

(क) 1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?

उत्तर:- तताँरा अपने साथ हमेशा जो तलवार रखता था, उसके बारे में स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की धारणाएँ प्रचलित थीं। तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का मत था कि उसकी तलवार भले साधारण लकड़ी की थी पर तलवार में अद्भुत, विलक्षण और दैवीय शक्ति थी।

(क) 2. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया।

उत्तर:- वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से जवाब दिया कि वह कौन है, उसे क्यों घूर रहा है और उसके इस तरह असंगत प्रश्नों के उत्तर वह क्यों दे? वह अपने गाँव के अतिरिक्त किसी अन्य युवक के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए बाध्य नहीं है और यह बात वह भी जानता है।

(क) 3. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

उत्तर:- तताँरा और वामीरो के प्रेम की असफल त्रासदी और उनके बलिदान ने निकोबार के समाज में एक बहुत बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला दिया। उन दोनों की त्यागमयी मृत्यु के कारण सदियों से चली आ रही वह रूढ़िवादी और कठोर परंपरा हमेशा के लिए टूट गई जो दो गाँवों के लोगों को मिलने से रोकती थी। इसके बाद से निकोबार के गाँव वालों ने अपने गाँव के बाहर, दूसरे गाँव के लोगों के साथ भी आज़ादी से वैवाहिक संबंध जोड़ने शुरू कर दिए।

(क) 4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?

उत्तर:- तताँरा एक नेक, मददगार युवक था। वह सदैव दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता था। वह केवल अपने ही नहीं बल्कि पूरे द्वीप के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए हर समय तत्पर रहता था। जहाँ कहीं भी मुसीबत आती वह दौड़ा-दौड़ा चला जाता था। उसके इन्हीं मानवीय गुणों के कारण निकोबार के लोग तताँरा को पसंद करते थे।

Also see: डायरी का एक पन्ना - व्याख्या सहित अभी पढ़े और प्रश्नों का उत्तर तुरंत लिखें 
Also see: तताँरा-वामिरो कथा - सम्पूर्ण कहानी व्याख्या सहित

03 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए

(ख) 1. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?

उत्तर:- निकोबार के निवासियों के मन में अपने द्वीपसमूह के दो हिस्सों में बँटने को लेकर एक गहरी लोक कथा रची-बसी है। उनका यह दृढ़ विश्वास है कि प्राचीन समय में लिटिल अंदमान और कार-निकोबार एक ही बड़ा द्वीप हुआ करते थे। तताँरा और वामीरो के पवित्र प्रेम की असफलता और उस भयंकर त्रासदी के कारण ही धरती फटी और यह एक बड़ा भूभाग हमेशा के लिए दो अलग-अलग द्वीपों में विभक्त हो गया।

(ख) 2. तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर:- तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम करने के बाद समुद्र किनारे टहलने निकलता है। उस समय सूरज डूबने का समय हो रहा था। समुद्र से ठंडी बयारें चल रही थी। पक्षियों के घोसलों में लौटने का समय भी हो चला था इसलिए उनकी आवाजें धीरे-धीरे कम हो गई थीं। सूरज की अंतिम किरणें समुद्र पर प्रतिबिम्ब अंकित कर रही थी।

(ख) 3. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?

उत्तर:- वामीरो से मिलाने के बाद तताँरा की पूरी ज़िंदगी ही जैसे बदल गई और वह अपनी सुध-बुध पूरी तरह खो बैठा। वह दिन-रात हर समय केवल वामीरो के ही ख्यालों में डूबा रहता था और उसके लिए एक पल भी उसके बिना बिताना बहुत कठिन हो गया था। वह बेचैनी से शाम होने का इंतज़ार करता और समय से बहुत पहले ही लपाती गाँव की उसी समुद्री चट्टान पर जाकर बैठ जाता था, ताकि वह वामीरो के आने की राह देख सके एवं उससे मिल सके।

(ख) 4. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?

उत्तर:- प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए मेले, पशु-पर्व कुश्ती, गीत संगीत आदि अनेक प्रकार के आयोजन किए जाते थे। जैसे पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन किया जाता था तो पुरूषों को अपनी शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पशुओं से भिड़ाया जाता था। इस तरह के आयोजनों में सभी गाँववाले भाग लेते थे और गीत-संगीत के साथ भोजन आदि की भी व्यवस्था की जाती थी।

(ख) 5. रूढियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- जब समाज की पुरानी मान्यताएँ और रूढ़ियाँ इंसान की आज़ादी को छीनकर एक भारी बोझ बन जाएँ, तो उन्हें समाप्त कर देना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन जकड़नों के कारण समाज और व्यक्ति का स्वाभाविक विकास, उनकी खुशी और आज़ाद सोच पूरी तरह से रुक जाती है। समय के साथ आगे बढ़ने और एक स्वस्थ तथा प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए यह बेहद ज़रूरी है कि इन पुरानी और दमघोंटू रूढ़िवादी विचारधाराओं को तोड़कर नई सोच को अपनाया जाए।

04 निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए

(ग) 1. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।

आशय

उत्तर:- इन पंक्तियों का मुख्य आशय तताँरा की उस गहरी पीड़ा और भयंकर गुस्से को दर्शाना है जिसे वह उस समय गहराई से महसूस कर रहा था। जब तताँरा अपने अपमान को सहन नहीं कर पाया तो अपने अपमान को शांत करने के लिए उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर धरती में अपनी तलवार घोंप दी। जिसके परिणास्वरूप धरती दो टुकड़ों में बँट गई।

(ग) 2. बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।

आशय

उत्तर:- इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक ने तताँरा के मन में चल रहे उस संघर्ष, बेचैनी और उधेड़बुन का बहुत ही सजीव एवं मार्मिक चित्रण किया है। जब तताँरा समुद्री चट्टान पर वामीरो का इंतज़ार कर रहा था, तो उसके मन में एक तरफ वामीरो के आने की उम्मीद थी, और दूसरी तरफ यह डर भी था कि वह शायद न आए। उसकी यह उम्मीद बिल्कुल सूर्यास्त की उन डूबती किरणों के समान कमज़ोर और धुंधली थी, जो किसी भी क्षण अँधेरे में बदल सकती थी और उसे गहरी निराशा में धकेल सकती थी।

Also See: पर्वत प्रदेश में पावस शब्दार्थ, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर Full Notes
Also see: मनुष्यता Detail Explanation | कवि परिचय, शब्दार्थ, भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर | पीपीटी 

05 भाषा अध्ययन

1. निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में ( √ ) का चिन्ह लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है –

(क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ङ) वाह! कितना सुंदर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)

उत्तर

(क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
(ङ) विस्मयादिबोधक
(च) विधानवाचक

2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

(क) सुध-बुध खोना अर्थ: होश में न रहना
(ख) बाट जोहना अर्थ: इन्तजार करना
(ग) खुशी का ठिकाना न रहना अर्थ: अत्यधिक खुश होना
(घ) आग बबूला होना अर्थ: अत्यधिक क्रोधित होना
(ङ) आवाज उठाना अर्थ: विरोध करना / अपनी बात रखना

मुहावरे वाक्य प्रयोग
सुध-बुध खोना लता दीदी के गानों ने तो मेरी सुध-बुध ही भुला दी।
बाट जोहना विदेश में गए अपने बेटे की माता-पिता बड़ी ही बेसब्री से बाट जो रहे थे।
खुशी का ठिकाना न रहना कई सालों बाद अपने बचपन के मित्र से मिलकर मेरीख़ुशी का ठिकाना न रहा।
आग बबूला होना बेटे की शरारत पर पिता जी आग बबूला हो उठे।
आवाज उठाना हम सभी को अन्याय के खिलाफ़ आवाज उठानी चाहिए।

3. नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए –

चर्चित, साहसिक, छटपटाहट, शब्दहीन

शब्द मूल शब्द प्रत्यय
चर्चित चर्चा इत
साहसिक साहस इक
छटपटाहट छटपट आहट
शब्दहीन शब्द हीन

4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए-

…………. + आकर्षक = ………………..
…………. + ज्ञात = ………………..
…………. + कोमल = ………………..
…………. + होश = ………………..
…………. + घटना = ………………..

उत्तर

अन + आकर्षक = अनाकर्षक
अ + ज्ञात = अज्ञात
सु + कोमल = सुकोमल
बे + होश = बेहोश
दूर् + घटना = दुर्घटना

5. वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए –

(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्र वाक्य)
(ख) फिर तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्र वाक्य)

रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण

(क) जीवन में पहली बार ऐसा हुआ कि मैं विचलित हुआ हूँ।

(ख) फ़िर तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आई और ठिठक गई।

(ग) वामीरो कुछ सचेत होने पर घर की तरफ़ दौड़ी।

(घ) उसने तताँरा को देखा और फूटकर रोने लगी।

(ङ) रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हो।

6. नीचे दिए गए वाक्य पढ़िए तथा ‘और’ शब्द के विभिन्न प्रयोगों पर ध्यान दीजिए –

(क) पास में सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। (दो पदों को जोड़ना)
(ख) वह कुछ और सोचने लगी। (‘अन्य’ के अर्थ में)
(ग) एक आकृति कुछ साफ हुई… कुछ और… कुछ और… (क्रमश : धीरे – धीरे के अर्थ में)
(घ) अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ गई। (दो उपवाक्यों को जोड़ने के अर्थ में)
(ङ) वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। (‘अधिकता’ के अर्थ में)
(च) उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। (‘ निकटता ‘ के अर्थ में)

उत्तर:- (क) पास में सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। (दो पदों को जोड़ना)
(ख) वह कुछ और सोचने लगी ।( ‘अन्य’ के अर्थ में)
(ग) एक आकृति कुछ साफ हुई… कुछ और… कुछ और… (क्रमश : धीरे – धीरे के अर्थ में)
(घ) अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ गई। (दो उपवाक्यों को जोड़ने के अर्थ में)
(ङ) वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। (‘अधिकता’ के अर्थ में)
(च) उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। (‘ निकटता ‘ के अर्थ में)

7. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए – भय, मधुर, सभ्य, मूक, तरल, उपस्थिति, सुखद।

शब्द विलोम शब्द
भयनिर्भय
मधुरकटु
सभ्यअसभ्य
मूकवाचाल
तरलठोस
उपस्थितिअनुपस्थिति
सुखददुखद

8. नीचे दिए गए शब्दों के दो – दो पर्यायवाची शब्द लिखिए – समुद्र, आँख, दिन, अँधेरा, मुक्त।

उत्तर:- समुद्र – सागर, सिंधु।
आँख – नेत्र,लोचन।
दिन – वासर, वार।
अंधेरा – अंधकार, तम।
मुक्त – आज़ाद, स्वतंत्र।

9. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए – किंकर्तव्यविमूढ, विहल, भयाकुल, याचक, आकंठ।

शब्द वाक्य
किंकर्तव्यविमूढ अब ऐसे किंकर्तव्यविमूढ न खड़े रहो, जाओ जाकर काम करो।
विह्वल उन अनाथ बच्चों की दशा देखकर मैं भाव विह्वल होउठी।
भयाकुल उस बालक ने भयाकुल नज़रों से मेरी ओर देखा।
याचक दरवाजे पर कोई याचक खड़ा है।
आकंठ भक्त अपने गुरु के सत्संग में आकंठ डूब चूके थे।

10. किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुजरने लगा ‘ वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए।

उत्तर:- वाक्य में दिन के लिए आँचरहित – एक – ठंडा और ऊबाऊ
विशेषणों का प्रयोग किया गया है।
दिन के लिए कुछ और विशेषण –
1) बर्फीला
2) उष्णता रहित
3) बड़ा
4) लंबा
5) नीरस
6) उमस भरा

11. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए –

(क) श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था। (संज्ञापदबंध)
(ख) सुनीता परिश्रम्री और होशियार लड़की है। (विशेषणपदबंध)
(ग) अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची। (क्रिया विशेषण पदबंध)
(घ) आयुष सुरभि का चुटकुला सुनकर हँसता रहा। (क्रिया पदबंध)

ऊपर दिए गए वाक्य (क) में रेखांकित अंश में कई पद हैं जो एक पद संज्ञा का काम कर रहे हैं। वाक्य (ख) में तीन पद मिलकर विशेषण पद का काम कररहे हैं। वाक्य (ग) और (घ) में कई पद मिलकर क्रमश: क्रिया विशेषण और क्रिया का काम कर रहे हैं।
ध्वनियों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं और वाक्य में प्रयुक्त शब्द ‘ पद ‘ कहलाता है; जैसे –
‘ पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे। ‘ वाक्य में ‘ पेड़ों ‘ शब्द पद है क्योंकि इसमें अनेक व्याकरणिक बिंदु जुड़ जाते हैं। कई पदों के योग से बने वाक्यांश को जोएक ही पद का काम करता है, पदबंध कहते हैं। पदबंध वाक्य का एक अंश होता है।

पदबंध मुख्य रूप से पाँच प्रकार के होते हैं

संज्ञा पदबंध

सर्वनाम पदबंध
विशेषण पदबंध
क्रिया पदबंध
क्रियाविशेषण पदबंध

वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए –

(क) उसकी कल्पना में वह एक अद्मुत स्राहसी युवक था।
(ख) तताँरा को मानो कुछ ह्रोश आया।
(ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
(घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
(ङ) उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को हूँढने में व्यस्त थीं।

उत्तर

पदबंधों के प्रकार –
(क) विशेषण पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) संज्ञा पदबंध
(ङ) संज्ञा पदबंध

Also see: डायरी का एक पन्ना - व्याख्या सहित अभी पढ़े और प्रश्नों का उत्तर तुरंत लिखें
Also see: मीरा के पद पीपीटी अभी पढ़े तुरंत याद 

06 कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में होने वाली सामान्य गलतियाँ

तताँरा–वामीरो कथा की तैयारी करते समय विद्यार्थी अक्सर कुछ सामान्य गलतियाँ कर देते हैं, जिनके कारण बोर्ड परीक्षा में अंक कट सकते हैं।
While preparing Tatara–Vamiro Katha, students often make common mistakes that can reduce their marks in the board exam.

  • मुख्य भाव को छोड़ देना: कई विद्यार्थी केवल कहानी लिख देते हैं, लेकिन प्रेम, त्याग और सामाजिक संदेश को स्पष्ट नहीं करते।
    Missing the Central Theme: Many students narrate the story but fail to highlight its core message of love, sacrifice, and social values.
  • पात्रों और घटनाओं में भ्रम करना: तताँरा और वामीरो के किरदारों को मिलाना या घटनाओं का क्रम गलत लिखना एक बड़ी गलती है।
    Confusing Characters and Events: Mixing up characters or writing events in the wrong sequence leads to factual mistakes.
  • सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ को न लिखना: यह पाठ परंपराओं और समाज को दर्शाता है, इसलिए इनका उल्लेख करना जरूरी है।
    Ignoring Cultural Context: The chapter reflects traditions and social customs, so mentioning them is important.
  • बहुत लंबा या विषय से हटकर उत्तर लिखना: अनावश्यक बातें लिखने से उत्तर कमजोर हो जाता है।
    Writing Irrelevant Answers: Writing unnecessary details instead of focused answers reduces marks.
  • पाठ-आधारित उदाहरण न देना: बिना उदाहरण के उत्तर अधूरा लगता है, इसलिए घटनाओं का उल्लेख करें।
    Skipping Text-Based References: Answers without examples from the story appear weak.
  • भाषा और प्रस्तुति में गलतियाँ: वर्तनी और व्याकरण की गलतियाँ अंक कम कर सकती हैं।
    Poor Presentation: Spelling and grammar mistakes affect the overall impression of answers.

इन गलतियों से बचकर विद्यार्थी बेहतर उत्तर लिख सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
By avoiding these mistakes, students can write better answers and score higher in exams.

FAQs
1. तताँरा-वामीरो कथा किस कक्षा का पाठ है?

तताँरा-वामीरो कथा कक्षा 10 हिंदी स्पर्श का महत्वपूर्ण पाठ है। यह पाठ लोककथा, प्रेम, त्याग और सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों को समझने में मदद करता है।

2. तताँरा-वामीरो कथा का मुख्य संदेश क्या है?

इस कथा का मुख्य संदेश यह है कि जब रूढ़ियाँ बंधन बनकर समाज पर बोझ बन जाती हैं, तब उनका टूटना आवश्यक हो जाता है। यह पाठ प्रेम, त्याग और सामाजिक सुधार की प्रेरणा देता है।

3. तताँरा की तलवार को विशेष क्यों माना जाता था?

तताँरा की तलवार देखने में साधारण लकड़ी की थी, लेकिन लोगों का विश्वास था कि उसमें अद्भुत और दैवीय शक्ति थी। इसी कारण वह तलवार लोगों के बीच रहस्य और कौतूहल का विषय थी।

4. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?

वामीरो समुद्र के किनारे गा रही थी। अचानक समुद्र की ऊँची लहर ने उसे भिगो दिया और इसी हड़बड़ाहट में वह अपना गाना भूल गई।

5. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?

उनके गाँव की रीति थी कि विवाह के लिए लड़का और लड़की का एक ही गाँव का होना आवश्यक था। इसी कठोर परंपरा के कारण दोनों के प्रेम को सामाजिक बाधा का सामना करना पड़ा।

6. तताँरा-वामीरो की मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

उनकी त्यागमयी मृत्यु के बाद निकोबार की पुरानी रूढ़िवादी परंपरा में बदलाव आया। इसके बाद गाँव वाले दूसरे गाँवों के लोगों से भी वैवाहिक संबंध स्थापित करने लगे।

7. Board Exam में तताँरा-वामीरो कथा से कैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

इस पाठ से मौखिक प्रश्न, 25-30 शब्दों के उत्तर, 50-60 शब्दों के उत्तर, आशय स्पष्ट कीजिए और भाषा अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसलिए पाठ के कथानक, पात्र और संदेश को अच्छी तरह समझना चाहिए।


📚 More Chapters:

CH-1: साखी – कबीरदास → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-2: पद – मीरा → सारांश | व्याख्या | महत्वपूर्ण नोट्स

CH-3: मनुष्यता → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-4: पर्वत प्रदेश में पावस → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स
CH-5: तोप → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स
CH-6: कर चले हम फ़िदा → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स
CH-7: आत्मत्राण → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-8: बड़े भाई साहब → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-9: डायरी का एक पन्ना → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-10: तताँरा-वामीरो कथा → सारांश | व्याख्या | प्रश्नोत्तर | सम्पूर्ण नोट्स

CH-11: तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र → सार | व्याख्या | प्रश्नोत्तर

CH-12: अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले → अर्थ | भावार्थ | सम्पूर्ण नोट्स

CH-13: पतझर में टूटी पत्तियाँ → सार | व्याख्या | प्रश्नोत्तर

CH-14: कारतूस → सार | व्याख्या | महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर